नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, उरगा पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, उरगा पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से टली चोरी की वारदात

कोरबा ACGN:- जिले में अपराधों की रोकथाम और औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अडानी पावर प्लांट पताढ़ी में चोरी की साजिश को नाकाम कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिए गए।
जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 की रात्रि अडानी पावर प्लांट पताढ़ी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षा कर्मियों ने बिना देर किए संदिग्धों पर नजर रखी और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान प्लांट परिसर में चोरी की नीयत से प्रवेश करने वाले चार युवकों को पकड़ लिया गया।
घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने प्लांट परिसर में चोरी करने के उद्देश्य से प्रवेश करना स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 346/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ उम्र 20 वर्ष निवासी तिलकेजा थाना उरगा, सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी उम्र 24 वर्ष निवासी खैरभांठ तिलकेजा, शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव उम्र 26 वर्ष निवासी संजय नगर अकलतरा हाल मुकाम कुदरूमाल थाना उरगा और संपत कुमार धीवर उम्र 20 वर्ष निवासी कलमीभांठ तिलकेजा शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सुरक्षा कर्मियों की सजगता, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस की तत्परता महत्वपूर्ण रही।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों एवं औद्योगिक संस्थानों से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now