नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा की सड़कों पर खूनी खेल: पहले युवक को कुचला, फिर पत्रकार का अपहरण कर की बर्बर पिटाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा की सड़कों पर खूनी खेल: पहले युवक को कुचला, फिर पत्रकार का अपहरण कर की बर्बर पिटाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


बायपास से बलगी मोड़ तक देर रात हिंसक घटनाक्रम, दो युवक गंभीर रूप से घायल, सड़क विवाद के बाद बढ़ा घटनाक्रम, वाहन से टक्कर, पीछा, मारपीट और लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी


कोरबा ACGN :- कोरबा शहर से लेकर एनटीपीसी मार्ग और बलगी मोड़ क्षेत्र तक शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक गंभीर आपराधिक घटनाक्रम सामने आया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ने शहर में सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा छेड़ दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात लगभग 1 बजे मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के बुधवारी बायपास मार्ग पर कुछ युवक एक कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन वहां पहुंचा। वाहन को आगे बढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई इसी दौरान चंद्रमणि रात्रे अपनी कर से जैसे ही उतरा  बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में आगे बढ़ा, जिसकी चपेट में आकर सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घटना के बाद घायल युवक के साथ मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। और इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार युवा पत्रकार अरविंद राठौर और उनके साथी भी संदिग्ध वाहन के पीछे निकल पड़े। पीछा करते हुए घटनाक्रम एनटीपीसी मार्ग से बलगी क्षेत्र तक पहुंच गया।
बताया जाता है कि बलगी क्षेत्र में पहुंचने के बाद पत्रकार अरविंद राठौर को कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनके पास मौजूद मोबाइल फोन, नकदी और आभूषण भी गायब बताए जा रहे हैं। घायल अवस्था में उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दूसरी ओर वाहन की टक्कर से घायल चंद्रमणि रात्रे को भी तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हुए और विभिन्न टीमों को जांच में लगाया गया। घटनास्थल से लेकर बलगी मोड़ तक के मार्ग पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क पर हुए विवाद से शुरू होकर हिंसक घटनाक्रम में बदलने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now