चाकू लेकर लोगों को धमका रहा बदमाश गिरफ्तार – एंटी क्राइम और मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
बिजली ऑफिस मोड़ के पास आम लोगों में दहशत फैला रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हाथ में चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 04 जून 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना प्राप्त हुई कि समवेत शिखर प्रेस बिजली ऑफिस मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ बिल्ला पिता अनिल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर दलदल सिवनी, थाना पंडरी, जिला रायपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 100/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की है।
रायपुर पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों और हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
अभिषेक सिंह उर्फ बिल्ला, पिता – अनिल सिंह, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – शिवाजी नगर दलदल सिवनी, थाना पंडरी, जिला रायपुर
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

