अवैध शराब बिक्री पर तेलीबांधा पुलिस की कार्रवाई, 45 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
सूरज नगर लाभांडी क्षेत्र में पुलिस की रेड कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 को थाना तेलीबांधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सूरज नगर, लाभांडी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री का कार्य कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल सूचना का सत्यापन करने के साथ रेड कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी पहचान सुरेश बघेल पिता खुमान बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी सूरज नगर जैतखाम के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी शोले मसाला शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाव में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। कुल 8.100 लीटर शराब की बरामदगी हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,500 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला कायम किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत एवं अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
राजधानी क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब बिक्री अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

