नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Jeevansathi पर दोस्ती, जन्मदिन पार्टी का बहाना और फिर लाखों के जेवरात पार: दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

Jeevansathi पर दोस्ती, जन्मदिन पार्टी का बहाना और फिर लाखों के जेवरात पार: दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला, दिल्ली और उत्तराखंड से दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने में रायपुर पुलिस को सफलता

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र में Jeevansathi.com के माध्यम से संपर्क कर एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 हजार रुपये नकद, दो तोला सोने के जेवरात, एक चांदी का ब्रेसलेट तथा पांच मोबाइल फोन सहित लगभग 4 लाख 21 हजार 500 रुपये का सामान बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार खम्हारडीह निवासी पीड़िता की पहचान करीब चार महीने पहले Jeevansathi.com के माध्यम से अभिनव सिंह नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। 15 मई 2026 को अभिनव सिंह ने पीड़िता को जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर आने की बात कही। दोपहर में वह महिला के घर पहुंचा और दोनों ने साथ भोजन किया। इसी दौरान उसने चिकन को दोबारा पकाने के बहाने उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। भोजन करने के कुछ समय बाद महिला बेहोश हो गई।

अभिनव सिंग


शाम को महिला की रूम पार्टनर घर पहुंची लेकिन उसे होश नहीं आया। अगले दिन जब महिला को होश आया तो उसने देखा कि उसके गले की सोने की चेन, अंगूठियां तथा आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। आरोपी अभिनव सिंह भी घर से फरार हो चुका था और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। इसके बाद महिला ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी सुश्री मानसी नानाभाऊ साकोरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की।

हितिन

Jeevansathi.com पर बने प्रोफाइल, मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।
जांच के दौरान आरोपी हितिन नरूला की लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना के दिन दोनों आरोपी रायपुर आए थे। अभिनव सिंह महिला के घर गया जबकि उसका साथी हितिन नरूला रेलवे स्टेशन पर रुका रहा। महिला को बेहोश कर जेवरात चोरी करने के बाद अभिनव सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचा और दोनों वहां से फरार हो गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी अभिनव सिंह फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग करता था। उसने पिछले एक माह में Jeevansathi.com के माध्यम से लगभग 100 महिलाओं से संपर्क किया था। आरोपी ने देश के विभिन्न राज्यों में इस तरह की करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस अब उसके अन्य मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभिनव सिंह पहले भी दिल्ली और उत्तराखंड में धोखाधड़ी, चोरी और वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाना में अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत धारा 305(ए) और 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर पुलिस ने आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि यदि किसी के साथ इस प्रकार की घटना हुई हो तो वह पुलिस कंट्रोल रूम रायपुर के मोबाइल नंबर 94791-91099 पर संपर्क कर जानकारी दे सकती हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now