कोरबा में चौथी बार टूटा राखड़ डैम, जेसीबी ऑपरेटर की दबकर मौत — ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ब्रेकिंग न्यूज़
कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा में एक बार फिर बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (CSEB) के अंतर्गत संचालित हसदेव थर्मल पावर प्लांट के झाबु स्थित राखड़ डैम का तटबंध रविवार 19 अप्रैल 2026 को फिर टूट गया।
डैम के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के दौरान कार्य कर रही पोकलेन/जेसीबी मशीन अचानक राखड़ में धंसकर नीचे गिर गई, जिससे मशीन चला रहे ऑपरेटर की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताने लगे।
काफी देर तक ऑपरेटर का शव राखड़ में दबा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
दो महीने में चौथी बार टूटा राखड़ डैम
ग्रामीणों के अनुसार झाबु स्थित यह राखड़ डैम पिछले दो महीनों में लगातार चार बार टूट चुका है, जिससे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटनाओं का क्रम इस प्रकार बताया जा रहा है —
2 फरवरी 2026 – पहली बार राखड़ डैम का तटबंध टूटा
20 फरवरी 2026 – दूसरी बार तटबंध फूटा
2 मार्च 2026 – तीसरी बार डैम क्षतिग्रस्त हुआ
19 अप्रैल 2026 – चौथी बार डैम टूटने से बड़ा हादसा, एक ऑपरेटर की मौत
ग्रामीणों का कहना है कि हर बार अस्थायी और कमजोर मरम्मत कर मामले को दबा दिया गया, जिससे स्थिति लगातार खतरनाक होती गई।
सरपंच ने पहले ही दी थी चेतावनी
ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि उन्होंने पहले ही CSEB प्रबंधन को लिखित पत्र देकर डैम की जर्जर स्थिति की जानकारी दी थी, लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण डैम बार-बार फूट रहा है, और अब इसकी कीमत एक मजदूर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






