नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट कर शासकीय कार्य में डाली बाधा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट कर शासकीय कार्य में डाली बाधा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लोहराकापा गांव में रेड के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और हाथापाई की, पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मुंगेली। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराकापा में रेड के दौरान कुछ लोगों ने आबकारी आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी वृत्त मुंगेली में पदस्थ आरक्षक जयेन्द्र नंदागौरी ने थाना जरहागांव में लिखित शिकायत प्रस्तुत करते हुए बताया कि 16 अप्रैल 2026 को आबकारी उप निरीक्षक जयसिंह मरकाम, मुख्य आरक्षक हरिचरण खुटे तथा नगर सैनिक भोजराय लहरे के साथ अधिकृत बुलेरो वाहन से मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोहराकापा में अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। टीम जब दोपहर लगभग 4.30 बजे धनसिंह पाये के घर की तलाशी ले रही थी, तभी वहां मौजूद प्लास्टिक बोतलों में रखी शराब को मौके पर फेंक दिया गया। इसके बाद टीम आसपास अवैध शराब की तलाश में जांच कर रही थी।
इसी दौरान अमर पात्रे, अभिषेक पात्रे और दुलौरिन पात्रे मौके पर पहुंचे और आबकारी टीम से विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने यह कहते हुए कि “तुम लोग हमारे घर किसके कहने पर शराब पकड़ने आए हो” आरक्षक के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने आरक्षक जयेन्द्र नंदागौरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस हमले में आरक्षक के बाएं हाथ के अंगूठे और छोटी उंगली में चोट आई।
आरक्षक ने शिकायत में यह भी बताया कि मारपीट के दौरान दुलौरिन पात्रे और अभिषेक पात्रे ने उनकी वर्दी पकड़कर खींचा, जिससे वर्दी के दो बटन टूट गए। घटना के समय आबकारी उप निरीक्षक जयसिंह मरकाम, मुख्य आरक्षक हरिचरण खुटे और नगर सैनिक भोजराय लहरे ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया और आरक्षक को आरोपियों से छुड़ाया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना जरहागांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 121(1), 132, 221 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई शासकीय टीम पर हमला यह दर्शाता है कि शराब कारोबारियों के हौसले किस कदर बुलंद होते जा रहे हैं। प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने की घटनाएं शासन और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी सख्त कार्रवाई करते हैं ताकि भविष्य में शासकीय कार्यों में इस प्रकार की बाधा डालने वालों को कड़ा संदेश मिल सके।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now