स्वर्ण सिटी कोरबा में भव्य होली मिलन समारोह 4 मार्च को
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रंग-गुलाल और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश
ACGN:- कोरबा जिले के दर्री रोड स्थित स्वर्ण सिटी में 4 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है यह वार्षिक कार्यक्रम पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सान्निध्य में संपन्न होगा समारोह सर्वसाधारण के लिए खुला है जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा आमजन सादर आमंत्रित हैं कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल, पारंपरिक होली गीत-संगीत और आत्मीय मिलन के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा जयसिंह अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उत्सव को सफल और यादगार बनाएं और हर्षोल्लास के साथ होली पर्व का आनंद लें उन्होंने कोरबा वासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, दीर्घायु और खुशहाली की कामना की
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


