प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बच्चों में बांटी दैनिक उपयोग की सामग्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
वनांचल क्षेत्र के स्कूलों में होली से पहले उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
सूरजपुर ACGN:- जिले के प्रेमनगर थाना प्रभारी विराट विशी ने 27 फरवरी 2026 को एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए वनांचल क्षेत्र के प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की।

हरिहरपुर और रामेश्वरमनगर के स्कूलों में पहुंचकर उन्होंने बच्चों को नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, टूथपेस्ट और ब्रश, आंवला तेल, शैंपू, ग्लूकोज और चॉकलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं। होली से पहले मिले इन उपहारों से बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई और स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल नजर आया।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी थाना प्रभारी विराट विशी द्वारा अनाथ और जरूरतमंद स्कूली बच्चों को कपड़े, स्वेटर, चप्पल और जूते वितरित किए जा चुके हैं। इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।

थाना प्रभारी विराट विशी ने कहा कि यह कार्य नवाचार की सोच के साथ किया जा रहा है और जरूरतमंद बच्चों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा, ताकि उन्हें सामान्य जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखना उनके लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण है।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका नीतू पटेल, राधेश्वरी उइके, ज्योति, प्रभा जयंती पोर्ते, प्रधान पाठक रामकिशन रजवाड़े, किशन भारद्वाज, पूर्णिमा पोर्ते, ठाकुर राम तथा पुलिस प्रशासन से सिंधु कुजूर और सत्यम सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






