वन गार्ड पिटाई कांड में विभाग सख्त, कारण बताओ नोटिस जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
वर्दी में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने लिया संज्ञान
सूरजपुर ACGN:- जिले में वन रक्षक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया में वर्दीधारी वन गार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


जानकारी के अनुसार देवनगर क्षेत्र में पदस्थ वन रक्षक सुखदेव को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि वन नर्सरी परिसर में एक युवती के साथ मौजूद होने के दौरान कुछ ग्रामीण युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर मारपीट की। वीडियो में युवकों द्वारा डंडे और बेल्ट से पिटाई करते हुए मोबाइल पर गाना बजाकर डांस कराने जैसी हरकतें भी दिखाई दे रही हैं।
यह वीडियो सामने आते ही पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वनमंडलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विभागीय स्तर पर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






