यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
HSRP नंबर प्लेट एवं वाहन बीमा की सुविधा भी उपलब्ध
वाहन चालकों की सुविधा हेतु नियमित रूप से आयोजित होगा शिविर
बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालक कार्यवाही से बचने हेतु तत्काल बनवाएं लाइसेंस
बिलासपुर: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार तथा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के निर्देशन में जिला पुलिस बिलासपुर द्वारा सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बिलासपुर पुलिस द्वारा सामाजिक संस्थाओं, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के समन्वय से संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 10 जनवरी 2026 को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क सुरक्षा मापदंडों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर जिंगल के माध्यम से ट्रैफिक अपडेट ऑफ बिलासपुर का प्रसारण भी किया गया।
दिनांक 12 जनवरी 2026 से आगामी दिनों तक यातायात थाना परिसर, सत्यम चौक, बिलासपुर में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लर्निंग लाइसेंस के साथ-साथ वाहन बीमा एवं हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) बनवाने की सुविधा भी आम जनता को उपलब्ध रहेगी।
लर्निंग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड
दसवीं की अंकसूची
पासपोर्ट साइज 04 फोटो
इसी क्रम में दिनांक 12/01/2026 को लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा के नेतृत्व में NCC एवं NSS के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं तथा शहर में सरल, सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात नियमों का पालन करें और इन्हें जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































