नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2 करोड़ के आईफोन चोरीकांड में बड़ा खुलासा, कंजर गिरोह के दो और सदस्य देवास से गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

2 करोड़ के आईफोन चोरीकांड में बड़ा खुलासा, कंजर गिरोह के दो और सदस्य देवास से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय कंजर गिरोह के फरार दो सदस्य राज झाला और राजेश लोधी को मध्यप्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 नग एप्पल वॉच और 1 नग एयरपॉड बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या चार हो गई है।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात मरीन ड्राइव स्थित आई नैक्सट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के एप्पल स्टोर का शटर उठाकर अज्ञात आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के 173 नग एप्पल आईफोन, एप्पल वॉच, हेडफोन और एयरपॉड लेकर फरार हो गए थे। इतना ही नहीं, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।
इस मामले में प्रार्थी ऋषभ डागा की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 487/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने पहले इस मामले में कंजर गिरोह के सरगना राजेश झाला और चोरी के आईफोन प्राप्त करने वाले सफान खान सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूर्व कार्रवाई के दौरान 125 नग आईफोन और घटना में इस्तेमाल एक दोपहिया वाहन जब्त किया था। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है।
इसके बाद फरार आरोपियों राज झाला और राजेश लोधी की तलाश तेज की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लगातार अपना ठिकाना और लोकेशन बदल रहे थे। संयुक्त पुलिस टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आखिरकार दोनों को मध्यप्रदेश के देवास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की 2 एप्पल वॉच और 1 एयरपॉड भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज झाला, पिता राजेश झाला, उम्र 20 वर्ष और राजेश लोधी, पिता बनवारी लोधी, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी टोंककला, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के नेटवर्क की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now