नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संविधान दिवस पर गूंजा संविधान की उद्देशिका का संदेश, महाविद्यालय में लिया गया अधिकारों और कर्तव्यों का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संविधान दिवस पर गूंजा संविधान की उद्देशिका का संदेश, महाविद्यालय में लिया गया अधिकारों और कर्तव्यों का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में सामूहिक प्रस्तावना वाचन, प्रभारी डॉ. डेज़ी कुजूर ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

कोरबा ACGN:- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में 26 नवंबर को संविधान दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेज़ी कुजूर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान में निहित संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है।


उद्देशिका वाचन के दौरान सभी ने संविधान की मूल भावना को समझने और उसके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक दिव्या पटेल एवं पूजा सिंह, अतिथि व्याख्याता नुपीता सेन यादव, शैलेश माहेश्वरी, मानस सिंह सकरवार, पूनम साहू, सुदीप्ता कुंडू, आसिया खान एवं मधु यादव उपस्थित रहे।


इसके अलावा अतिथि ग्रंथपाल राजेश साहू, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी सुमित कुमार सिंह, कर्मचारी श्याम सुंदर साहू, लकीश सिंह कंवर, खुशबू रजवाड़े एवं कमला देवी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
संविधान दिवस के इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया गया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now