नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथी को ट्रैक्टर से भगाने चले थे ग्रामीण, गजराज ने पलटकर किया हमला! वाहन में जमकर तोड़फोड़, वन विभाग ने ट्रैक्टर चालकों पर की कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाथी को ट्रैक्टर से भगाने चले थे ग्रामीण, गजराज ने पलटकर किया हमला! वाहन में जमकर तोड़फोड़, वन विभाग ने ट्रैक्टर चालकों पर की कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल में हाथी को भगाने के प्रयास में बिगड़े हालात, हाथी मित्र दल पहले से मौके पर था तैनात; ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, सभी सवार सुरक्षित।

कोरबा ACGN:- जंगल में गजराज की मौजूदगी के बीच कुछ ग्रामीणों ने ऐसी हरकत कर दी कि मामला जानलेवा स्थिति तक पहुंच गया। हाथी को सुरक्षित दूरी से देखने और वन विभाग की समझाइश मानने के बजाय ट्रैक्टर से उसे भगाने का प्रयास किया गया। नतीजा यह हुआ कि हाथी आक्रामक हो गया और उसने ट्रैक्टर पर हमला कर वाहन में जमकर तोड़फोड़ कर दी। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर सवार ग्रामीणों की जान बच गई। घटना कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल की बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनका सामना अचानक एक विशालकाय हाथी से हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवारों ने वाहन के जरिए हाथी को भगाने का प्रयास किया। इस गतिविधि से हाथी विचलित होकर आक्रामक हो गया और उसने ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। हाथी के हमले से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।


हाथी मित्र दल मौके पर था तैनात, फिर क्यों की गई ऐसी हरकत?
इस घटना को लेकर वन विभाग की ओर से सामने आया पक्ष भी महत्वपूर्ण है। विभागीय जानकारी के अनुसार कुदमुरा वन क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए हाथी मित्र दल वाहन सहित मौके पर तैनात था। दल के सदस्य ग्रामीणों को लगातार समझाइश दे रहे थे कि हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और जंगल में प्रवेश न करें।
वन विभाग के अनुसार इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा दूसरी ओर से ट्रैक्टर लेकर हाथी के नजदीक पहुंचने और उसे भगाने का प्रयास किया गया। अचानक हुई इस गतिविधि से हाथी आक्रामक हो गया और उसने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया।


वन विभाग ने ट्रैक्टर चालकों पर की कार्रवाई
घटना के बाद वन विभाग ने ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में अनावश्यक रूप से प्रवेश करना और उन्हें भगाने या परेशान करने का प्रयास करना गंभीर खतरे को आमंत्रित करता है। वन्यजीवों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ से किसी भी समय जनहानि हो सकती है।
गजराज को भगाने की कोशिश पड़ सकती है भारी, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
इस घटना ने एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष के बीच ग्रामीणों की लापरवाही का गंभीर पहलू सामने रखा है। हाथी कोई ऐसा जानवर नहीं है जिसे वाहन का हॉर्न बजाकर या शोर मचाकर भगाया जा सके। ऐसी कोशिश हाथी को आक्रामक बना सकती है और जान-माल का नुकसान हो सकता है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने, वाहन से पीछा करने, हॉर्न बजाने या उसे भगाने का प्रयास बिल्कुल न करें। हाथी की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें और हाथी मित्र दल की समझाइश का पालन करें।
फिलहाल ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन उसमें सवार ग्रामीणों का सुरक्षित बचना राहत की बात है। यह घटना साफ संदेश देती है कि जंगल में गजराज के सामने बहादुरी दिखाने के बजाय समझदारी और सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now