नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहमपुर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

बहुमुखी समाज कल्याण एवं सांस्कृतिक केंद्र ने गांधी प्रतिमा के पास आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, शहीदों के सम्मान में गूंजे देशभक्ति गीत।

बरहमपुर ACGN:- 26/11 के आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को बहुमुखी समाज कल्याण एवं सांस्कृतिक केंद्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गांधी नगर स्थित गांधी प्रतिमा के निकट श्रद्धांजलि एवं स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के अध्यक्ष डॉ. शंकरषण पात्र ने की।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के संपादक मुहम्मद असलम, सांगठनिक संपादक पार्वती प्रसाद पाढ़ी, वरिष्ठ सदस्य श्याम सुंदर खड़ंगा, लाल बहादुर पटनायक, सुभाष चंद्र पटनायक, संजय आचारी, एम. चंद्र शेखर रेड्डी, टी. तेजेश्वर राव, किशोर चंद्र साहू और नरसिंह पाणिग्राही सहित कई बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रॉयल मेलोडी के निदेशक रमेश सेठी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक सुदीप कुमार साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान शहीद जवानों को समर्पित देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया और उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
वक्ताओं एवं अतिथियों ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए जवानों का त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now