नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टक्कर मारकर गिराया, फिर लूट लिए 5 हजार और सोने की अंगूठी – डिलीवरी बॉय से लूट के मामले में दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टक्कर मारकर गिराया, फिर लूट लिए 5 हजार और सोने की अंगूठी – डिलीवरी बॉय से लूट के मामले में दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

डुमर तालाब के पास वारदात को दिया गया था अंजाम, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त।

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में डिलीवरी बॉय को निशाना बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले दोपहिया वाहन को टक्कर मारकर डिलीवरी बॉय को सड़क पर गिराया, फिर पैसों की मांग करते हुए मारपीट की और जेब में रखी नकदी के साथ हाथ की सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हबीब खान स्वीगी इंस्टामार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 10 नवंबर 2026 को वह अपनी एक्टिवा से महोबा बाजार से सरोना की ओर पार्सल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर में डुमर तालाब के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर जानबूझकर उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह वाहन सहित नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने उससे पैसों की मांग की। विरोध करने पर एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब में रखे पर्स से 5 हजार रुपये नकद और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूटकर तीनों फरार हो गए।
घटना के बाद हबीब खान की रिपोर्ट पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 376/26 के तहत धारा 309(6), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया ने अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी से आरोपियों के हुलिए और घटनाक्रम की जानकारी ली तथा घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने दुष्यंत साहू और शुभांशु नागवंशी उर्फ शिब्बू को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। वहीं, मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस उसकी पतासाजी कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
दुष्यंत साहू, पिता ललित साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी डुमर तालाब, पुराना आमानाका, थाना आमानाका, रायपुर।
शुभांशु नागवंशी उर्फ शिब्बू, पिता हेमंत नागवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी तिवारी कॉलोनी, डुमर तालाब, पुराना आमानाका, थाना आमानाका, रायपुर।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now