रातभर धधकती रही पॉलीमर फैक्ट्री, सुबह तक नहीं छोड़ा मैदान – आग बुझने तक मौके पर डटे रहे कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग पर काबू पाने दमकल कर्मियों ने पूरी रात चलाया अभियान, कलेक्टर, डीआईजी, निगम आयुक्त और डीसीपी नॉर्थ ने मौके पर रहकर संभाली निगरानी की जिम्मेदारी।
रायपुर ACGN:- भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग ने दमकल विभाग और जिला प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे नियंत्रित करने के लिए दमकल कर्मियों को पूरी रात लगातार मशक्कत करनी पड़ी। हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के अभियान की निगरानी शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, डीआईजी होम गार्ड एवं एसडीआरएफ तथा निदेशक अग्निशमन सेवाएं अजातशत्रु बहादुर सिंह, निगम आयुक्त संबित मिश्रा और डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप मौके पर पहुंचे। उनके साथ जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों और कर्मियों की मदद से लगातार प्रयास शुरू किए गए।
अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नभसिंह कोसले और तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दमकल टीम ने आग बुझाने का अभियान जारी रखा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।
भीषण आग और लगातार चल रहे अभियान के बीच कलेक्टर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे। दमकल कर्मियों ने रातभर प्रयास जारी रखे और सुबह तक आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। अधिकारियों ने आग पूरी तरह बुझने तक मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी की और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही घटनास्थल से रवाना हुए।
इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के महत्व को सामने ला दिया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































