नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का खेल! 32 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ दो गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का खेल! 32 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

बिना डॉक्टर की पर्ची के बेच रहे थे कोडिन सिरप, संचालक सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में; एक आरोपी पहले भी नारकोटिक एक्ट के मामले में जा चुका है जेल।

रायपुर ACGN:- रायपुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली सिरप की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभाण्डी स्थित ब्रम्हदेव नगर के विनायक मेडिकल स्टोर में कार्रवाई करते हुए संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12,800 रुपये कीमत की 32 शीशी कोडिन सिरप जब्त की है।
         मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि विनायक मेडिकल स्टोर में बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित नशीली सिरप बेची जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने मेडिकल स्टोर में टेस्ट पर्चेस कराया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित सिरप की बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर में दबिश देकर संचालक और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया।
          तलाशी में मिलीं 32 शीशी कोडिन सिरप
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मेडिकल स्टोर संचालक ने अपना नाम धीरज कुमार दुबे और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम जीत सिंह सूर्यवंशी उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को 32 शीशी प्रतिबंधित कोडिन सिरप मिली। सिरप की बिक्री और भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर दोनों आरोपी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने सिरप जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 480/26 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) में मामला दर्ज किया है।
             एक आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जीत सिंह सूर्यवंशी उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह पूर्व में भी तेलीबांधा थाने में प्रतिबंधित नशीली सिरप से संबंधित नारकोटिक एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध रह चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सिरप कहां से लाई जाती थी, इसकी खरीद-बिक्री कैसे होती थी और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
                 सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर सिरप की उपलब्धता, खरीद-बिक्री और सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
                         गिरफ्तार आरोपी
1. धीरज कुमार दुबे, पिता निरंजन कुमार दुबे, उम्र 48 वर्ष, निवासी मकान नंबर ए-5, आकृति विहार, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
2. जीत सिंह सूर्यवंशी उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह, पिता प्रेमसिंह सूर्यवंशी, उम्र 29 वर्ष, निवासी मकान नंबर 24, ब्लॉक 11, लाभाण्डी, सूरज नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना तेलीबांधा, रायपुर।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now