नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केलो डेम लूटकांड में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल बरामद; वारदात के बाद से चल रहा था फरार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केलो डेम लूटकांड में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल बरामद; वारदात के बाद से चल रहा था फरार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, पहले तीन आरोपी हो चुके थे गिरफ्तार; चौथे आरोपी से मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के केलो डेम के पास युवक और युवती के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद मोफिद आलम (20 वर्ष), निवासी राजीवनगर मिट्ठूमुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके कब्जे से पीड़ित युवती का लूटा गया मोटोरोला मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई पूरी होने की जानकारी दी है।
      केलो डेम से लौटते समय युवक-युवती से हुई थी लूट
पुलिस के अनुसार, जोगीडीपा निवासी सानू सारथी (22 वर्ष) ने 12 अक्टूबर 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे लौटते समय तीन से चार युवक वहां पहुंचे और महिला मित्र के साथ घूमने को लेकर सवाल करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने युवक की जेब से 1,500 रुपये नकद, उसका आईफोन 12 मिनी और उसकी महिला मित्र का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी फेंककर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 597/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 309(4) और 3(5) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


पहले तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल भी मिला
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके और कोतवाली पुलिस को आरोपियों की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों तथा गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने इस मामले में सोहेल अंसारी (23 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ और रणवीर कुमार (22 वर्ष), निवासी चेहराकला, जिला वैशाली, बिहार, हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। इसके बाद तीसरे आरोपी रामकुमार मेहता (24 वर्ष), निवासी उधमपुर, थाना छातापुर, जिला सुपौल, बिहार, हाल मुकाम कुरमापाली, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, रामकुमार मेहता के कब्जे से पीड़ित युवक का लूटा गया आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AX 1602 जब्त की गई। पूछताछ के दौरान उसने युवती का मोबाइल फरार साथी मोहम्मद मोफिद आलम के पास होने की जानकारी दी थी।


        गैरेज में पंचर बनाने का काम करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मोफिद आलम उर्दना-रायगढ़ मार्ग स्थित एक गैरेज में पंचर बनाने का काम करता था। वारदात के बाद से वह अपने घर और दुकान से गायब था। कोतवाली पुलिस ने उसकी पतासाजी के लिए मुखबिर सक्रिय किए थे। इसी दौरान उसके गैरेज पर दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पहचान संबंधी कार्रवाई के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर युवती का लूटा गया मोटोरोला मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


        पुलिस टीम की कार्रवाई, एसएसपी ने दिया संदेश
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा और मुरली मनोहर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, केलो डेम लूटकांड में अब चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में गिरफ्तारी और जब्ती की कार्रवाई पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now