कटघोरा-अंबिकापुर एनएच के घाट क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और रोशनी बढ़ाने के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कलेक्टर-एसपी की सड़क सुरक्षा समिति बैठक में ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा, ओवरस्पीड और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती के निर्देश
कोरबा ACGN:- जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर 6 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने की। बैठक में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट, तीखे मोड़, घाट क्षेत्रों और अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को घाट क्षेत्रों में आवश्यक हिस्सों पर क्रैश बैरियर लगाने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्हांकित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, रोड शोल्डर, क्रैश बैरियर और स्पीडोमीटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। इसके साथ ही सड़क की संरचनात्मक सुरक्षा मजबूत करने के लिए आवश्यक स्थानों पर रोड मार्किंग, घुमावदार क्षेत्रों में कैटआई, खराब और निम्न स्तर के रोड शोल्डर की मरम्मत, रेडियमयुक्त चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप और डेलिनेटर लगाने के निर्देश दिए।
दुर्घटना के बाद उपचार में देरी न हो
कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पीएम राहत योजना के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी शासकीय और निजी अस्पतालों में पात्र घायलों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और अन्य प्रमुख स्थानों पर बैनर-पोस्टर के माध्यम से योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा गया। इसके साथ ही राहवीर योजना के प्रति भी आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि सड़क हादसे के समय घायल व्यक्ति की तत्काल मदद के लिए लोग आगे आ सकें।
ओवरस्पीड और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने ओवरस्पीड और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए नियमित जांच और कार्रवाई अभियान चलाने को कहा।
एसपी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर विशेष निगरानी रखने तथा जागरूकता के साथ आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया।
बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा जितेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जिला परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसईसीएल, बालको और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में विभागों के बीच बेहतर समन्वय और दुर्घटना संभावित स्थानों पर समयबद्ध तरीके से सुरक्षा उपाय लागू करने पर जोर दिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































