नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 60 जवानों को केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 60 जवानों को केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बीजापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अभिजीत सिंह ठाकुर, बीजापुर

डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के 50 तथा एसटीएफ के 10 जवान सम्मानित, एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए।

बीजापुर ACGN:- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़ में साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीजापुर जिले के 60 जवानों को केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया। इनमें डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के 50 तथा एसटीएफ के 10 जवान शामिल हैं। सभी जवानों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस के अनुसार 2 अप्रैल 2024 को थाना गंगालूर क्षेत्र के लेण्ड्रा-कोरचोली के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिलने का दावा किया गया था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में तीन महिला सहित कुल 13 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी मारे गए थे।


इसी अभियान में उत्कृष्ट और साहसिक प्रदर्शन करने वाले जवानों को अब केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित किया गया है। डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के 50 और एसटीएफ के 10 जवानों को मिलाकर कुल 60 जवानों को यह सम्मान दिया गया।


बीजापुर के पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने जवानों को केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने अभियान में जवानों के प्रदर्शन और उनके साहस की सराहना की।


सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री रविन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री अमन कुमार झा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अभिषेक केशरी, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इस सम्मान के जरिए लेण्ड्रा-कोरचोली अभियान में शामिल रहे जवानों के साहसिक प्रदर्शन को औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now