जंगल से चिरान और बल्ली का खेल! दो वाहन पकड़े, वनोपज जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, साल के 22 नग चिरान और मिश्रित प्रजाति की 56 नग बल्लियां बरामद
सूरजपुर ACGN:- वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल के निर्देशन में अवैध वनोपज के परिवहन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 5 अक्टूबर को रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में बिना दस्तावेज वनोपज का परिवहन करते पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने दो वाहनों को पकड़कर वनोपज जब्त की है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजनगर के अनुसार अवैध वनोपज परिवहन की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने क्षेत्र में सघन निगरानी और जांच शुरू की। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 29 A-6026 को जांच के लिए रोका गया। वाहन से साल प्रजाति के 22 नग चिरान बरामद किए गए।

इसी कार्रवाई में एक पावर ट्रैक्टर मय ट्रॉली से मिश्रित प्रजाति की 56 नग बल्लियां भी जब्त की गईं। उक्त ट्रैक्टर पर पंजीयन नंबर अंकित नहीं था। दोनों वाहनों में वनोपज के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाने पर वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है।

कार्रवाई के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजनगर श्री रामकिशन सिंह, वनरक्षक श्री ऋषि कुमार पाण्डेय, श्री रितेश कुमार मिश्रा सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल और वनोपज से संबंधित किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी वन कार्यालय या वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन संपदा की सुरक्षा के लिए समय पर कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































