नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण, मंत्री ने अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण, मंत्री ने अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

गोरखनाथपुर और कमलापुर में जनसंवाद, मुनगा रोपकर पोषण का संदेश और कुमदा बस्ती में नशामुक्ति की शपथ

सूरजपुर ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े ने 4 अक्टूबर को सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत गोरखनाथपुर और कमलापुर में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और गांव की जरूरतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।


जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और अपनी जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री राजवाड़े ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की सफलता तभी मानी जाएगी, जब उनका लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने और लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने जनसंवाद के दौरान मुनगा का पौधा रोपकर पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर-आंगन में मुनगा लगाने और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि परिवार और समुदाय के छोटे-छोटे प्रयास बच्चों और माताओं के पोषण को बेहतर बनाने में मददगार हो सकते हैं। ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए उन्होंने कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।


इसके बाद ग्राम कुमदा बस्ती में नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राजवाड़े ने युवाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से अपने स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार की खुशहाली और उसकी प्रगति को भी प्रभावित करती है। उन्होंने नागरिकों से नशे के दुष्परिणामों के प्रति आसपास के लोगों को जागरूक करने और परिवार तथा समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।


सेवा संकल्प अभियान के इन कार्यक्रमों में जनसंवाद, पोषण जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश एक साथ सामने आया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now