नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

महिला समेत तीन आरोपी पकड़े गए, 84.880 ग्राम नकली जेवरात और 4 मोबाइल जब्त; न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

दुर्ग ACGN:- सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस और एसीसीयू टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और उसके बदले 8 लाख 25 हजार रुपये नगद हासिल करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर और 30 सितंबर 2026 को एक महिला और एक पुरुष ने कुल 84.880 ग्राम वजन के नकली सोने के जेवरात गिरवी रखकर 8 लाख 25 हजार रुपये प्राप्त किए। मामला सामने आने के बाद प्रार्थी पवन कुमार जैन, उम्र 37 वर्ष, निवासी भोई पारा दुर्ग ने 4 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी।


शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 555/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर रमेश कुमार और मीनाक्षी बाघ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान मिले सुरागों और आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने नकली सोने के जेवरात उपलब्ध कराने वाले राजेश अग्रवाल की भी पहचान की। उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई और प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नकली सोने के जेवरात को वास्तविक सोने के आभूषण के रूप में प्रस्तुत किया और उन्हें गिरवी रखकर नगद राशि हासिल की। इसी तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और प्रकरण से संबंधित कुल 84.880 ग्राम वजन के नकली सोने के जेवरात जब्त किए हैं। घटना स्थल सहेली आर्म्स, श्री शिवम मॉल, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवानंद नगर, अग्रवाल किराना स्टोर के पास रायपुर, मीनाक्षी बाघ उम्र 39 वर्ष, निवासी कादम्बरी नगर, स्ट्रीट नंबर 08, मीनाक्षी विला, दुर्ग तथा राजेश अग्रवाल उम्र 45 वर्ष, निवासी कबीर नगर, रायपुर, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोने या अन्य कीमती आभूषण खरीदने, बेचने अथवा गिरवी रखने से पहले उनकी शुद्धता और वास्तविकता की विधिवत जांच जरूर कराएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को सूचना दें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now