नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करमा त्योहार में विवाद के बाद युवक की हत्या, दो दोस्त गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

करमा त्योहार में विवाद के बाद युवक की हत्या, दो दोस्त गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता – संतोष यादव

खैरबार में 22 वर्षीय विश्वदीप उर्फ राजा मूल की मौत, नशे में होने की बात सामने आई; हत्या की वजह की जांच जारी

सरगुजा ACGN:- अंबिकापुर के ग्राम पंचायत खैरबार में करमा त्योहार के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक विश्वदीप उर्फ राजा मूल की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों आकाश और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विश्वदीप मूल रूप से कोरिया जिले के पटना का रहने वाला था। वह करीब तीन साल से अंबिकापुर में रहकर मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था।
बताया गया कि 3 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे विश्वदीप अपने दोस्तों आकाश, आकाश कुमार और शनि कुमार के साथ करमा त्योहार मनाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आकाश ने विश्वदीप को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।
विश्वदीप वापस अपने गैरेज वाले कमरे में पहुंचा, जहां उसका दोस्त शनि कुमार भी मौजूद था। कुछ देर बाद आकाश और आकाश कुमार वहां पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दोनों ने पहले शनि कुमार के साथ मारपीट की और उसे वहां से जाने को कहा।
इसके बाद विश्वदीप के साथ विवाद बढ़ गया और उस पर हमला किया गया। पुलिस के अनुसार हमले में विश्वदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर अंबिकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। मृतक के दोस्त शनि कुमार और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आकाश और आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में आरोपियों के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now