नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुढ़ियारी के आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महापौर मीनल चौबे ने बच्चों और माताओं से किया संवाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गुढ़ियारी के आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महापौर मीनल चौबे ने बच्चों और माताओं से किया संवाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

माताओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन और वस्त्र वितरण के साथ पोषण व प्रारंभिक शिक्षा पर दिया जोर

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 अक्टूबर 2026 को गुढ़ियारी सेक्टर के मच्छी-02 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।


महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि छोटे बच्चों की माताएं अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में भेजकर निश्चिंत होकर अपने काम पर जा सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों की देखभाल के साथ उन्हें प्रारंभिक शिक्षा भी देती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


कार्यक्रम के दौरान 5 गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। वहीं 6 माह की उम्र पूरी कर चुके 8 बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही 8 स्वस्थ शिशुओं को महापौर श्रीमती मीनल चौबे के हाथों वस्त्र वितरित किए गए।


कार्यक्रम में अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र में लगाई गई व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गर्भवती माताओं को आशीर्वचन देते हुए उनके स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखने की बात कही गई। कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी लोगों को पौष्टिक व्यंजनों का स्वल्पाहार भी कराया गया।


इस अवसर पर जोन अध्यक्ष एवं पार्षद श्री गज्जू साहू, वार्ड पार्षद श्री राजेश देवांगन, पार्षद श्री सोहन लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सेक्टर सुपरवाइजर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now