सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, मंत्री ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष आयोजन, स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर में बुजुर्गों का हुआ परीक्षण
सरगुजा ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के सियानगुड़ी में वृद्धजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुजुर्गों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वृद्धजनों के स्वास्थ्य और नेत्र जांच के लिए विशेष शिविर भी लगाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के लंबे अनुभव से मिली सीख और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण विरासत है। उन्होंने कहा कि परिवार में बुजुर्गों की मौजूदगी संस्कार और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ परिवार को भावनात्मक मजबूती भी देती है।

मंत्री ने कहा कि माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान व सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का हिस्सा है। वृद्धजनों की गरिमा और सम्मान बनाए रखना केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नई पीढ़ी से बुजुर्गों के अनुभव से सीखने और उनके प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के लिए शासन और विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। वृद्धावस्था में सम्मान, सुरक्षा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में समाज के सभी वर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के लिए गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं। उपस्थित लोगों ने इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके ने विभाग द्वारा वृद्धजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी।
वृद्धजनों के स्वास्थ्य को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया। चिकित्सकीय दल ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच और आंखों से जुड़ी समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































