नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सेवा संकल्प अभियान के तहत पालिका अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र, जनप्रतिनिधि और नागरिक हुए शामिल

कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा गुरुवार को नगर की चौपाटी परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो के नेतृत्व में आयोजित अभियान में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर चौपाटी परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।


स्वच्छता अभियान के दौरान चौपाटी परिसर में जमा कचरे और गंदगी को एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया गया। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।


स्वच्छता केवल अभियान नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी सोनी विकास झा
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकना चाहिए और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ नागरिकों को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि बांकीमोंगरा की चौपाटी शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां लोग परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प आगे बढ़ाया जा सकता है।


           जनभागीदारी से अभियान को मिला बल
स्वच्छता अभियान में नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद, सफाई मित्र और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई। लोगों ने श्रमदान करते हुए चौपाटी परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, पार्षद प्रमोद सोना, श्रवण कुमार यादव, एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर, पालिका इंजीनियर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, सफाई मित्र एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका द्वारा चलाए गए इस अभियान से चौपाटी परिसर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश गया। नगरवासियों से भी अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकें और स्वच्छ बांकीमोंगरा बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now