नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांधी-शास्त्री जयंती पर कोरबा में कांग्रेस का आयोजन, दिग्गज नेता होंगे शामिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांधी-शास्त्री जयंती पर कोरबा में कांग्रेस का आयोजन, दिग्गज नेता होंगे शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

2 अक्टूबर को गांधी चौक में होगा कार्यक्रम, कांग्रेस के जिला से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलावा

कोरबा ACGN:- जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 2 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर और श्यामलाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिला, ब्लॉक और मंडल कांग्रेस के साथ वार्ड एवं बूथ कमेटियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग, इंटक, पार्षदों, पूर्व पार्षदों सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now