नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , HTPS से चार सेवानिवृत्त, 31 से 40 साल की सेवा को मिला सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

HTPS से चार सेवानिवृत्त, 31 से 40 साल की सेवा को मिला सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता समेत चार कर्मचारियों को भावपूर्ण विदाई, सेवा अनुभवों को किया साझा

कोरबा ACGN:- हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) कोरबा पश्चिम से सितंबर माह में मुख्य अभियंता (उत्पादन) प्रदीप कुमार जोशी, अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार साहू, कनिष्ठ पर्यवेक्षक विनीत कुमार निर्मलकर और संतलाल कंवर सेवानिवृत्त हुए। पॉवर कंपनी परिवार की ओर से रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) में दीर्घ सेवा सम्मान समारोह आयोजित कर सभी को भावपूर्ण विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता ने की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से उनके योगदान के लिए आभार जताया। उनके हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न और सेवा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। अधीक्षण अभियंता (सिविल) सत्येंद्र कुमार साहू ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके. पांडे, एके. शाह, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल मौजूद रहे। अतिथियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखमय और दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पॉवर कंपनी में अपने 31 से 40 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर ने किया और उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवा जीवन एवं कार्यकाल की जानकारी दी।
समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन और पॉवर कंपनी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now