नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अग्रसेन भवन में राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार का सम्मान, समाज की मांगों पर सहयोग का भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अग्रसेन भवन में राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार का सम्मान, समाज की मांगों पर सहयोग का भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- श्रवण कुमार अग्रवाल

उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने सामाजिक भवन, स्थानीय सुविधाओं और अग्रसेन जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग रखी

कालाहांडी ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से कालाहांडी जिला अग्रसेन भवन में राज्यसभा सांसद श्री सुजीत कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल, प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी, विभिन्न शाखाओं से पहुंचे समाज के वरिष्ठ सदस्य और गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाज की विभिन्न आवश्यकताओं और मांगों से राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को अवगत कराया गया। इनमें पुरी धाम में सामाजिक भवन निर्माण, स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था तथा समाज के कुलदेवता महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग प्रमुख रही।
समाज के पदाधिकारियों ने सांसद के समक्ष इन विषयों को रखते हुए सहयोग की अपेक्षा जताई। इस पर सुजीत कुमार ने समाज की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज लगातार सेवा कार्यों में लगा रहता है। उन्होंने समाज की आवश्यकताओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने तथा समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। समारोह में समाज की ओर से अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में शामिल समाज के वरिष्ठजनों एवं अन्य अतिथियों ने भोजन ग्रहण करने के बाद अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा सभी राज्य के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now