नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुनसान जगह ले गया ऑटो चालक, फिर हुआ खौफनाक खेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुनसान जगह ले गया ऑटो चालक, फिर हुआ खौफनाक खेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तारबाहर दुष्कर्म मामले की खबर

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पीड़िता को बहला-फुसलाकर रेलवे डिपो के पास ले जाने का आरोप, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

बिलासपुर ACGN:- तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाया और एफसीआई चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर 03 के पास सुनसान स्थान पर ले गया। यहां डराने-धमकाने और मुंह दबाने के बाद दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 सितंबर 2026 की है। पीड़िता नीले रंग के इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक CG 10 BU 9563 में सवार होकर कुंदन पैलेस गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ऑटो चालक करन दरभे ने उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती अपने ऑटो में बैठाया और एफसीआई चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर 03 के पास ले गया।
पुलिस के मुताबिक सुनसान स्थान पर आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और उसका मुंह हाथ से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर तारबाहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन दरभे पिता जवाहर सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है। पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 138 और 351(3) के तहत कार्रवाई की है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now