नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाट के पास रखा मोबाइल गायब, जांच में खुला चोरी का राज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खाट के पास रखा मोबाइल गायब, जांच में खुला चोरी का राज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का आरोप, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, 11 हजार का रियलमी मोबाइल बरामद

बिलासपुर ACGN:- रतनपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ामहादेवपारा में घर से मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई गई है। मामले में कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बूढ़ामहादेवपारा रतनपुर निवासी बरनलाल प्रधान ने 28 सितंबर 2026 को थाना रतनपुर में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त 2026 की रात वह अपने घर में खाना खाने के बाद सो गया था। सोते समय उसने अपना मोबाइल खाट के पास रखा था। सुबह उठने पर मोबाइल वहां नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चलने पर उसने अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की। थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। पुलिस की टेक्निकल टीम भी चोरी हुए मोबाइल की तलाश में जुटी रही।
पुलिस के अनुसार चोरी किया गया मोबाइल जब आरोपियों द्वारा चालू किया गया, तब तकनीकी जांच के आधार पर उसकी गतिविधियों से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। जांच के दौरान बूढ़ामहादेवपारा निवासी अंकित यादव की पहचान सामने आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पुलिस के मुताबिक उसने अपने साथी अभय रावत के साथ मिलकर प्रार्थी के घर से मोबाइल चोरी करना बताया।
इसके बाद पुलिस ने अंकित यादव पिता जवाहर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी बूढ़ामहादेवपारा रतनपुर तथा अभय रावत पिता गुनेश्वर प्रसाद रावत, उम्र 19 वर्ष, निवासी बूढ़ामहादेवपारा रतनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया रियलमी मोबाइल बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई गई है।
रतनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर आगे बढ़ी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now