नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ में फंसी 14 जिंदगियां, NDRF ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाढ़ में फंसी 14 जिंदगियां, NDRF ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर


कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर चला राहत-बचाव अभियान, प्रशासन, पंचायत अमले और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से सभी 14 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया


रायपुर ACGN:- बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच ग्राम पंचायत पठारीडीह में फंसे 14 लोगों के लिए राहत और बचाव दल की तत्परता काम आई। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम नन्द कुमार चौबे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने अभियान चलाकर सभी 14 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी, तहसीलदार धरसीवां राजकुमार साहू, सरपंच प्रतिनिधि तेजराम निषाद, ग्राम पंचायत सचिव ब्रजेश तथा सब इंजीनियर प्रदीप साहू मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों और पंचायत अमले ने बचाव अभियान के दौरान आवश्यक सहयोग करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी।
          स्थानीय समन्वय ने भी निभाई अहम भूमिका
पूरे रेस्क्यू अभियान में जनपद प्रतिनिधि ईश्वर निषाद की विशेष भूमिका रही। स्थानीय स्तर पर लगातार समन्वय करते हुए उन्होंने रेस्क्यू टीम को जरूरी जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया। स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी बचाव दल तक पहुंचाने में उनके प्रयास उपयोगी रहे।
       सामूहिक प्रयास से सुरक्षित निकलीं 14 जिंदगियां
बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रशासन, एनडीआरएफ, पंचायत अमले और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। संयुक्त प्रयासों से पठारीडीह में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
पठारीडीह का यह रेस्क्यू अभियान एक बार फिर बताता है कि आपदा के समय त्वरित निर्णय, प्रशिक्षित बचाव दल और स्थानीय स्तर पर मजबूत समन्वय लोगों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now