देवपुरी में चाकू लहराकर दहशत! 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
काली मंदिर के पास लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर टिकरापारा पुलिस की घेराबंदी, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद
रायपुर ACGN:- अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस ने चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि देवपुरी स्थित काली मंदिर के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम रोबिनसन गुड़िया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर अनिल विश्वकर्मा उर्फ टिल्लू, पिता रमेश विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 908/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में एक धारदार लोहे का चाकू जब्त किया है। कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































