25 करोड़ की फिरौती से दहशत! विदेशी नंबर से हत्या की धमकी, शोएब ढेबर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
व्हाट्सएप पर अमन साहू गैंग से संबंध होने का दावा कर मांगी गई थी 25 करोड़ की रकम, परिवार को हत्या की धमकी देने का आरोप; 5 आईफोन जब्त
रायपुर ACGN:- रायपुर में 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी देने के मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने शोएब ढेबर नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा ने 14 सितंबर 2026 को तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश भेजे गए। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती/रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर प्रार्थी, उनके पुत्र अजीत और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात शिकायत में कही गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त अपराध एवं साइबर स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त मध्य जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने प्रार्थी के मोबाइल पर आए विदेशी नंबर, उससे जुड़े अन्य नंबरों, व्हाट्सएप संदेशों, वीडियो और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण किया। संपर्कों और मोबाइल नंबरों की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान शोएब ढेबर, निवासी खम्हारडीह, रायपुर के रूप में की और उसे पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता बताई। आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 5 आईफोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है, जब्त किए गए।
तेलीबांधा थाने में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 403/26, धारा 308(4), 351(3), 351(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोएब ढेबर, पिता अनवर ढेबर, उम्र 26 वर्ष, निवासी पॉम बेलाजियो, फ्लैट नंबर 803 बी, थाना खम्हारडीह, रायपुर के रूप में बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल इनपुट की अहम भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































