नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “बारिश बनी आफत! बाढ़ में उतरा प्रशासन-पुलिस अमला” चन्दनडीह से सरोना तक ड्रोन से निगरानी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“बारिश बनी आफत! बाढ़ में उतरा प्रशासन-पुलिस अमला” चन्दनडीह से सरोना तक ड्रोन से निगरानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

चन्दनडीह और सरोना के प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर व पुलिस उपायुक्त ने किया निरीक्षण, ड्रोन निगरानी के साथ राहत शिविरों की व्यवस्थाएं जांचीं

रायपुर ACGN:- लगातार बारिश के कारण रायपुर में बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमों के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


27 सितंबर 2026 को कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह और पुलिस उपायुक्त पश्चिम रॉबिन्सन गुड़िया ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित अधिकारियों की टीम के साथ चन्दनडीह, सरोना और महादेव घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया।


         चन्दनडीह में प्रभावित बस्तियों का जायजा
अधिकारियों ने शीतलापारा, रेती खोली और श्रीलंका पारा सहित जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। प्रभावित नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया गया। अस्थायी आश्रय स्थलों में भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।


जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों की पहचान और स्थिति का सही आकलन करने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी और सर्वे करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जल निकासी, राहत सामग्री के शीघ्र वितरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद टीमों को आवश्यक निर्देश दिए।


            राहत शिविर पहुंचकर जानी व्यवस्थाएं
प्राथमिक शाला डीपरापारा, सरोना में संचालित राहत शिविर का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


     महादेव घाट पर गणेश विसर्जन व्यवस्था की जांच
गणेश विसर्जन को देखते हुए महादेव घाट विसर्जन कुंड और महादेव घाट पुल का भी निरीक्षण किया गया। मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
                 पुलिस की नागरिकों से अपील
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से नदी-नालों, उफनते पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। जलमग्न मार्ग या पुल पार करने का प्रयास न करें और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित विसर्जन कुंड में करने तथा नदी में उतरने से बचने की अपील की गई है।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना देने और अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने कहा गया है।


जिला प्रशासन, नगर निगम और रायपुर पुलिस के अनुसार बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं और परिस्थितियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now