नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रतनपुर NH पर पुल धंसने से टला बड़ा हादसा, यातायात के लिए डायवर्सन प्लान लागू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रतनपुर NH पर पुल धंसने से टला बड़ा हादसा, यातायात के लिए डायवर्सन प्लान लागू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बांसा झाल के पास पुल क्षतिग्रस्त होने से बीच पुल में फंसी यात्री बस, प्रशासन ने भारी और छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग किए निर्धारित।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसा झाल स्थित रतनपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पेंड्रा से बिलासपुर जा रही पुष्पराज यात्री बस जैसे ही बांसा झाल के पुल पर पहुंची, पुल के बीच अचानक दरार आ गई और उसका एक हिस्सा धंस गया। इससे बस पुल के बीचों-बीच फंस गई तथा उसका अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद रतनपुर नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुल की तत्काल तकनीकी जांच, शीघ्र मरम्मत तथा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग एवं प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई और मौके की स्थिति का आकलन शुरू किया गया।
पुल के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न यातायात व्यवस्था को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन ने तत्काल डायवर्सन प्लान लागू कर दिया है। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार मरवाही की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन व्याहा–कोटमी–कटघोरा मार्ग से होकर बिलासपुर जाएंगे। वहीं अनूपपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गौरेला-पेंड्रा होते हुए व्याहा–कोटमी–कटघोरा मार्ग से भेजा जाएगा। छोटे वाहनों के लिए गौरेला–पीपरखूंटी–खोंगसरा मार्ग निर्धारित किया गया है, जिससे यातायात का दबाव कम किया जा सके।
जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित डायवर्सन मार्ग का ही उपयोग करें तथा यातायात पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
फिलहाल क्षतिग्रस्त पुल का तकनीकी परीक्षण और मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द आवागमन सामान्य किया जा सके और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now