महागुड़ा की धरती पर औद्योगिक विकास की नई दस्तक! विधायक ने किया प्रोजेक्ट का शिलान्यास, अब रोजगार की उम्मीदों को लगेंगे पंख
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
रिपोर्टर :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
हाइड्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड की पहल से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, बेरोजगारी दूर होने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की जगी उम्मीद।
बरहमपुर ACGN:- गंजाम जिले के भंजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महागुड़ा गांव में औद्योगिक विकास की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई। हाइड्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट का विधिवत शिलान्यास सोरड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलमणि बिषोयी के हाथों संपन्न हुआ। इस आयोजन को क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
शिलान्यास समारोह में भंजनगर म्युनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन गोपबंधु महापात्र, सोरड़ा नगर मंडल के भाजपा अध्यक्ष एस. सीताराम पात्र, इंडियन रेवेन्यू सर्विस के सेवानिवृत्त अधिकारी आशुतोष साहू तथा गांव के वरिष्ठ बुजुर्ग अंतरा गौड़ और योगी गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक नीलमणि बिषोयी ने उम्मीद जताई कि इस औद्योगिक परियोजना के शुरू होने से आने वाले समय में क्षेत्र की बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास से स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी और आर्थिक तरक्की की नई संभावनाएं विकसित होंगी।
विधायक ने परियोजना की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसी औद्योगिक पहल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस परियोजना के धरातल पर उतरने और इसके माध्यम से स्थानीय युवाओं को मिलने वाले रोजगार के अवसरों पर टिकी हैं। उम्मीद है कि महागुड़ा में शुरू हुई यह पहल आने वाले दिनों में क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































