शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब! हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंजाम, नर्मदेश्वर मंदिर में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
रिपोर्टर :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
कार्तिक मास के अंतिम सोमवार पर नीमखंडी तोता मठ स्थित भगवान श्री नर्मदेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्न प्रसाद।
बरहामपुर ACGN:- कार्तिक मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था का अद्भुत नजारा गंजाम जिले में देखने को मिला। कार्तिक महीने के अंतिम सोमवार के अवसर पर बरहामपुर शहर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में घंटियों की गूंज, पूजा-अर्चना और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
इसी कड़ी में बरहामपुर शहर के बाहरी इलाके नीमखंडी स्थित तोता मठ परिसर में विराजमान भगवान श्री नर्मदेश्वर के मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान नर्मदेश्वर के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हर साल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अन्न प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। बताया गया कि इस अवसर पर 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और अन्न प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य माना। श्रद्धा, भक्ति और सेवा का यह संगम पूरे आयोजन को विशेष बना गया।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सुबुद्धि, ए. कृष्णा पात्र, संपादक सुधांशु पटनायक, संभुराम साहू, परशुराम प्रधान, शंकर साहू, पीलू साहू, कैलाश साहू, बी. सुनील पात्रा, ए. लावण्या पात्रा, गंगा पात्रा, सुनील घड़ेइ सहित मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्तिक मास के अंतिम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आस्था और परंपरा की जड़ें समाज में कितनी गहरी हैं। भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक आनंद का यादगार अवसर बन गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































