स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अजाक थाना सहित 5 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647 981 711, 9303948009
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025 के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर गठित चयन समिति की अनुशंसा के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया गया है।
इस बार विभिन्न श्रेणियों के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए कुल छह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें जांजगीर-चांपा के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को गुरु घासीदास पुरस्कार, रायपुर की निरीक्षक अर्चना धुरंधर को राज्यपाल पुरस्कार तथा रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, जबकि गरियाबंद की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री निशा सिन्हा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह बिलासपुर जिले के अजाक थाना को शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं बिलासपुर के उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) डी.आर. टंडन को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 50 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। पांच पुरस्कारों के लिए कुल 2 लाख 50 हजार रुपये तथा पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए अलग से 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 2 लाख 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। इस वर्ष भी विभिन्न जिलों के चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तर पर सम्मान मिलेगा। यह सम्मान पुलिस सेवा में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
संपादक – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
“हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।”
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


