नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विनोद जैन बने केसिंगा पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विनोद जैन बने केसिंगा पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- विनोद कुमार जैन

सम्मान समारोह में पत्रकारों एवं समाजसेवियों का हुआ अभिनंदन, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कालाहांडी ACGN :- कालाहांडी जिले के केसिंगा स्थित एएमसी सभागार में केसिंगा पत्रकार संघ द्वारा सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारला की विधायक मनोरमा मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. हेमसागर साह, केसिंगा सिटीजन फोरम के महासचिव चंद्रशेखर आचार्य, नगर पालिका अध्यक्ष नूरपराज यादव तथा केसिंगा पत्रकार संघ के अध्यक्ष नूरप साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


समारोह के दौरान केसिंगा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन को पत्रकार संघ का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पत्रकार दया सुरानी, मधु सिंदूर तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्य व्यक्तियों का भी अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल भाई ने प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पत्रकारिता तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के योगदान की सराहना की गई।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now