नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धरमजयगढ़ की मुस्कान बनेगी डॉक्टर, NEET-UG से MBBS में चयन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धरमजयगढ़ की मुस्कान बनेगी डॉक्टर, NEET-UG से MBBS में चयन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

तुर्रापारा वार्ड नंबर 4 की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में मिला प्रवेश

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 तुर्रापारा की होनहार बेटी मुस्कान सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुस्कान सिंह, पिता श्री संजीव सिंह एवं माता श्रीमती प्रियंका सिंह, का NEET-UG के माध्यम से MBBS पाठ्यक्रम में चयन हुआ है। उन्हें राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में प्रवेश मिला है।
मुस्कान की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रवेश परीक्षा NEET-UG में सफलता हासिल कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखना मुस्कान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे धरमजयगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
बचपन से ही पढ़ाई के प्रति मेहनती और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित मुस्कान ने निरंतर मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता ने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन करने के साथ ही धरमजयगढ़ नगर का मान भी बढ़ाया है।
शगुफ्ता हॉस्पिटल धरमजयगढ़ के निदेशक एवं वार्ड पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने मुस्कान सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़ की बेटी का डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
माता-पिता श्री संजीव सिंह एवं श्रीमती प्रियंका सिंह ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और शिक्षकों के मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया है।
मुस्कान का लक्ष्य भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों और विद्यार्थियों को भी मेहनत एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ परिवार की ओर से मुस्कान सिंह को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

प्रदीप मिश्रा
‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now