नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 6 किमी लंबे इको ट्रेल का शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 6 किमी लंबे इको ट्रेल का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कबीरधाम, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वन महोत्सव के अवसर पर 51 काला आम के पौधों का रोपण, 50 हजार सीड बॉल अभियान शुरू, बैगा समुदाय के हितग्राहियों को सोलर लालटेन व जैकेट वितरित

कबीरधाम ACGN:- कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वन महोत्सव के अवसर पर भोरमदेव इको ट्रेल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों तथा ग्रामीणों के साथ लगभग छह किलोमीटर लंबे इको ट्रेल का भ्रमण कर जंगल की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और वन्यजीवन का अवलोकन किया।


उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी के बाद अब इको ट्रेल की शुरुआत से पर्यटकों को प्रकृति के और करीब आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है और यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। होटल, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प तथा अन्य स्थानीय व्यवसायों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।


उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र रोजगार सृजन का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में रोजगार मिल रहा है और आने वाले समय में ऐसे अवसर और बढ़ेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत भोरमदेव क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से प्रवेश द्वार, पार्किंग, संग्रहालय, शेड, मेला स्थल, छेरकी महल, मड़वा महल, रामचूंआ, सरोदा बांध सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। इसके पूर्ण होने पर भोरमदेव राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा।


वन विभाग द्वारा विकसित लगभग छह किलोमीटर लंबी इको ट्रेल को पूरा करने में तीन से चार घंटे का समय लगेगा। इस दौरान पर्यटक प्रशिक्षित नेचर गाइड के साथ औषधीय वनस्पतियों, पक्षियों, तितलियों, वन्यजीवों तथा प्राकृतिक जंगल का सुरक्षित भ्रमण कर सकेंगे।
वन महोत्सव के अवसर पर करियाआमा ग्राम में 51 काला आम के पौधों का रोपण कर काला आम उपवन की स्थापना की गई। जिलेभर में 50 हजार सीड बॉल अभियान तथा एक लाख पौधों के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। ई-रिक्शा के माध्यम से पौधों के वितरण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही बैगा समुदाय के 100 हितग्राहियों को सोलर लालटेन और जैकेट का वितरण किया गया।
वन मंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि भोरमदेव इको ट्रेल का संचालन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को करियाआमा गेट स्थित भोरमदेव ईको कैंप से किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले पर्यटकों को अनुभवी नेचर गाइड द्वारा जंगल भ्रमण कराया जाएगा। ट्रेल में भाग लेने के लिए प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य श्री भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, डॉ. वीरेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now