नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एल्डरमैन शपथग्रहण समारोह का पत्रकारों ने किया सामूहिक बहिष्कार, सम्मान और समान सहयोग की मांग को लेकर दिखी अभूतपूर्व एकजुटता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एल्डरमैन शपथग्रहण समारोह का पत्रकारों ने किया सामूहिक बहिष्कार, सम्मान और समान सहयोग की मांग को लेकर दिखी अभूतपूर्व एकजुटता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एमसीबी (चिरमिरी), छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

पत्रकार सम्मान, समान व्यवहार और संस्थागत सहयोग की मांग को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने कार्यक्रम की कवरेज का किया बहिष्कार

एमसीबी ACGN:- चिरमिरी नगर निगम कार्यालय में 11 जुलाई 2026 को आयोजित एल्डरमैन शपथग्रहण समारोह के दौरान उस समय अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार एक मंच पर एकजुट होकर पत्रकार सम्मान, समान व्यवहार और संस्थागत सहयोग की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। पत्रकारों ने कार्यक्रम की सामूहिक कवरेज का बहिष्कार करते हुए अपनी नाराजगी दर्ज कराई।
शपथग्रहण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर, विधायक, महापौर, भाजपा जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इसी दौरान पत्रकारों ने “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।


पत्रकारों का कहना था कि नगर निगम के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों में स्थानीय मीडिया को अपेक्षित सम्मान, समान अवसर और संस्थागत सहयोग नहीं दिया जाता। उनका आरोप है कि आमंत्रण पत्रों में पत्रकारों के नाम शामिल नहीं किए जाते, बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होती तथा संवाद और समन्वय की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं रहती।
पत्रकारों ने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित विभिन्न जनहित एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समान रूप से सहयोग नहीं दिया जाता, जबकि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और शासन-प्रशासन तथा जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है।


प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार, समान अवसर और बेहतर समन्वय की मांग को लेकर है। उन्होंने कहा कि जब तक पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज उठती रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now