नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कांग्रेस नेताओं ने ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र बचाने की आवाज बुलंद की।

कोरबा ACGN:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को टीपी नगर चौक, कोरबा में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार नफरत और द्वेष की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ईडी, सीबीआई तथा अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।


महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि नफरत की राजनीति देश के सामाजिक ताने-बाने के लिए गंभीर खतरा है और इसका एकमात्र समाधान संविधान में निहित समानता एवं सद्भाव का संदेश है।
पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली से समाज में भय और नफरत का वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजानंद साहू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शाहिद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पालूराम साहू, गोरेलाल यादव, संतोष देवांगन, बसंत चन्द्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण देवांगन, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, सुरती कुलदीप, संतोष सूर्या, पार्षद रवि सिंह चंदेल, अयोध्या मस्तुल सिंह कंवर, बद्री किरण, गीता गभेल सहित अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया।
विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कार्रवाई की निंदा की गई।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now