नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क दुर्घटनाओं में जीवन बचाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों से लैस हुई यातायात पुलिस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क दुर्घटनाओं में जीवन बचाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों से लैस हुई यातायात पुलिस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दुर्घटना में वाहन के भीतर फंसे घायलों को अब अत्याधुनिक हाइड्रोलिक उपकरणों से तेजी से निकाला जा सकेगा, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

बिलासपुर ACGN :- सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने और आपातकालीन राहत कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अत्याधुनिक मोबाइल मल्टीपर्पस बैटरी हाइड्रोलिक रेस्क्यू टूल्स के संचालन का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया। यह प्रशिक्षण पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।


प्रशिक्षण में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, हाईवे पेट्रोलिंग टीम तथा विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात यातायात बल ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक बैटरी संचालित हाइड्रोलिक उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।


इन उपकरणों में हाइड्रोलिक कटर मशीन, स्प्रेडर, रेस्क्यू रैम सेट, स्ट्रांग आर्म, ग्लास मैनेजमेंट उपकरण सहित अन्य आधुनिक बचाव संसाधन शामिल हैं। इनके माध्यम से सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर फंसे चालक और यात्रियों को कम समय में सुरक्षित बाहर निकालना संभव होगा।


प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने दुर्घटना स्थल पर अपनाई जाने वाली मानक कार्यप्रणाली, बचाव अभियान की तकनीक और उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में हाईवे पेट्रोलिंग दल इन आधुनिक उपकरणों के साथ दुर्घटना स्थल पर तत्काल पहुंचेगा, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी और मानव जीवन की रक्षा की संभावना बढ़ेगी।


यातायात पुलिस ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार हाईवे पेट्रोलिंग, इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से तेज रफ्तार पर कार्रवाई तथा जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अब आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के जुड़ने से दुर्घटना प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा।
यातायात पुलिस बिलासपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाना को सूचना दें, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now