5 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैरोल पर छूटने के बाद नहीं लौटा था जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
कोविड-19 के दौरान पैरोल पर रिहा हुआ था आरोपी, बसना से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पश्चिम क्षेत्र पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। थाना सरस्वती नगर पुलिस ने हत्या के मामले में विगत पांच वर्षों से फरार आरोपी सोहेल उर्फ जिमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरस्वती नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोहेल उर्फ जिमी थाना सरस्वती नगर में वर्ष 2012 में दर्ज हत्या एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा के दौरान अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध था। वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान शासन के निर्देशानुसार उसे अस्थायी पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद वह वापस जेल नहीं लौटा और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।
थाना सरस्वती नगर पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। 9 जुलाई 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बसना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरस्वती नगर निरीक्षक अजीत सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, आरक्षक सुरजीत सिंह सेंगर एवं रामकुमार वर्मा की विशेष भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


