ब्रह्माकुमारीज़ शांतिकुंडा का अनूठा आयोजन: विद्यार्थियों को सिखाए एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सकारात्मक सोच के मंत्र
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी
‘रिलैक्स माइंड, एनहांस मेमोरी’ कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग, राजयोग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन और सफलता का मिला संदेश।
गंजाम ACGN:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शांतिकुंडा द्वारा रामचंद्रपुर स्थित प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में महाविद्यालय एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए “रिलैक्स माइंड, एनहांस मेमोरी” विषय पर प्रेरणादायी आध्यात्मिक ज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्त कर उनकी स्मरण शक्ति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का विकास करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं राजयोगी डॉ. ब्रह्माकुमार शक्तिराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति अपने विचारों को सकारात्मक, शक्तिशाली और गुणवत्तापूर्ण दिशा देता है तो वह अपनी आंतरिक मानसिक शक्ति को जागृत कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि नकारात्मक विचारों से मुक्ति, मन की शांति, तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता राजयोग ध्यान के माध्यम से संभव है। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ाने और अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
ब्रह्माकुमारीज़ ब्रह्मपुर सब ज़ोन की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी माला ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने मन को एकाग्र रखने, भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सरल आध्यात्मिक अभ्यासों को अपनाएं।

कार्यक्रम में ज्ञान विकास, बीएसआईटी, बरहामपुर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नीलकंठनगर, बरहामपुर स्कूल ऑफ नर्सिंग, एमकेसीजी नर्सिंग कॉलेज, केसी पब्लिक स्कूल, रोलैंड फार्मास्युटिकल कॉलेज सहित अनेक तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकार एवं गायक सुदीप साहू द्वारा प्रस्तुत आध्यात्मिक गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। अंत में विद्यार्थियों ने राजयोग ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


