नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथों के सहारे जिंदगी की जंग: सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांग की पीड़ा, जनपद सीईओ ने तत्काल सहायता का दिया भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाथों के सहारे जिंदगी की जंग: सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांग की पीड़ा, जनपद सीईओ ने तत्काल सहायता का दिया भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

धरमजयगढ़ के पहाड़ी क्षेत्र से सामने आई संवेदनशील तस्वीर, ट्राइसाइकिल तक नहीं मिलने से हाथों के सहारे चलने को मजबूर दिव्यांग

रायगढ़ ACGN:- धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कमोशीनडाड से एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है जिसने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की वास्तविक पहुंच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यालय से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाला एक दिव्यांग व्यक्ति आज भी ट्राइसाइकिल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है और हाथों के सहारे चलकर अपना जीवनयापन करने को मजबूर है।


धरमजयगढ़ मुख्यालय में हाथों के सहारे चलते हुए मिले दिव्यांग ने बताया कि वह बस से यहां पहुंचा है। बातचीत के दौरान उसने स्पष्ट कहा कि उसे अब तक सरकार की किसी भी दिव्यांग सहायता योजना का लाभ नहीं मिला है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति भी बड़ी कठिनाई से कर रहा है।


दिव्यांग ने बताया कि उसने कई बार ग्राम पंचायत के माध्यम से सहायता की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ट्राइसाइकिल नहीं मिलने से उसे रोजमर्रा के कार्यों के लिए लंबी दूरी हाथों के सहारे तय करनी पड़ती है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण उसकी परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का भी कहना है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना चाहिए ताकि कोई भी जरूरतमंद इस प्रकार की कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर न हो।


मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मदनलाल साहू ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित पंचायत की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पात्रता के अनुसार दिव्यांग को ट्राइसाइकिल सहित शासन की अन्य सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र हितग्राही को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर संकेत करती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रशासन और स्थानीय निकायों की साझा जिम्मेदारी है। यदि समय पर निगरानी और क्रियान्वयन हो तो ऐसे जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सकता है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:
7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now